March 8, 2026 12:41 pm

मेयर विकास के कामों की जगह कर्मचारियों के साथ कर रहे है राजनीति : आशू नाहर

Spread the love

नियर कमिश्नर के खिलाफ निगम कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर की नारेबाजी
नगर निगम कर्मचारियों ने कामकाज ठप करके किया हड़ताल का ऐलान
मंगलवार को निगम दफ्तर के आगे संघर्ष की दी चेतावनी
अमृतसर 26 मार्च ( पवित्र जोत) : मेयर करमजीत सिंह रिंटू और कमिश्नर कोमल मित्तल को मांगों के प्रति दिए गए मांग पत्र को नजरअंदाज करने के विरोध में सैकड़ों निगम कर्मचारियों को मजबूरन संघर्ष का रास्ता अपनाकर हड़ताल का बिगुल बजाना पड़ा। मेयर और कमिश्नर के खिलाफ ऑटो वर्कशॉप हाथी गेट में रोष प्रदर्शन करके नारेबाजी की गई। मांगों की पूर्ति न होने के कारण कर्मचारियों द्वारा कामकाज ठप कर दिया गया है। सफाई कर्मचारियों द्वारा गुरु नगरी में गंदगी ना उठाए जाने के कारण गंदगी के ढेर लगने शुरू हो गए हैं जिससे भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
रोष प्रदर्शन दौरान कर्मचारियों की अगुवाई कर रहे मुंसिपल यूथ इंप्लाइज फेडरेशन के प्रधान आशु नाहर संजय खोसला सुरेंद्र टोना राजकुमार राजू हरजिंदर सिंह वालिया ने कहा कि मेयर और कमिश्नर कर्मचारियों के विरोधी होने का सबूत दे रहे हैं 72 घंटे हड़ताल के नोटिस के बावजूद कर्मचारियों से बातचीत करनी मुनासिब नही समझी गई। मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा करमजीत सिंह रिंटू को गुरु नगरी के लोगों की सेवा के लिए तैनात किया गया था इनको शहर के विकास के लिए डट कर काम करना चाहिए यह सिर्फ कर्मचारियों के साथ राजनीति करने में ही लगे हुए हैं। अगर उनकी मांगों को हल ना किया गया तो नगर निगम के कर्मचारी एकजुट होकर अर्थी फूंक प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह हमेशा याद रखना चाहिए कि कर्मचारियों के साथ बिगाड़ कर शहर में कभी राज नहीं किया जा सकता। रोष प्रदर्शन दौरान अमरदीप पेड़ा नरेंद्र गोल्डी राज कल्याण दीपक गिल सुरेंद्र सोनू रिंकू खोसला कुलवंत सिंह मनीष मुन्ना पवन कुमार पम्मा हैप्पी राकेश विशाल सुख कादरी सिकंदर विकी बाबा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।


Spread the love
RELATED ARTICLES
Share
Web Poll

क्या सरकार दवारा जरुरतमंद परिवारों तक स्कीमो व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ?

YES/ हां
NO/ नही

Weather
Amritsar,
92°
Haze
05:2419:35 IST
Feels like: 100°F
Wind: 7mph E
Humidity: 48%
Pressure: 29.51"Hg
UV index: 9
11 am12 pm1 pm2 pm3 pm
95°F
97°F
98°F
100°F
100°F
ThuFriSatSunMon
101°F / 82°F
102°F / 82°F
100°F / 81°F
105°F / 82°F
106°F / 84°F
Hot News
POPULAR NEWS
Ads