March 7, 2026 11:43 pm

पंजाब में करोना के हुए करीब 73 लाख टेस्ट -सोनी

Spread the love

अमृतसर जिले में करोना टेस्टिंग बढ़ाने के दिए निर्देश
गुरू नानक देव अस्पताल में ब्लैक फंगस के 11 मरीज़ दाखिल
अमृतसर 7 जून (राजिंदर धानिक) : करोना की मौजूदा स्थिति को लेकर ओम प्रकाश सोनी डाक्टरी शिक्षा और खोज मंत्री पंजाब की तरफ से स्थानीय सर्कट हाऊस में रिविऊ मीटिंग की गई। इस मीटिंग में मेयर नगर निगम करमजीत सिंह रिंटू, डिप्टी कमिशनर गुरप्रीत सिंह खेहरा, पुलिस कमिशनर डा: सुखचैन सिंह गिल, कमिशनर नगर निगम मैडम कोमल मित्तल, सिवल सर्जन डा: चरनजीत सिंह, प्रिंसिपल मैडीकल कालेज रजीव देवगन के इलावा ओर अधिकारी भी उपस्थित थे।
मीटिंग को संबोधन करते सोनी ने कहा कि करोना लहर के तीसरे अंदेशे को देखते हुए प्रसाशन की तरफ से पूरे इंतज़ाम कर लिए गए हैं और बच्चों के लिए अलग वार्ड भी स्थापित किये गए हैं। उन्होंने बताया कि इन वार्डों को पूरी तरह मैडीकल उपकरणों के साथ लैस किया गया है। सोनी ने कहा कि परमात्मा करे कि तीसरी लहर न ही आए परन्तु यदि आती भी है तो हम पूरी तरह तैयार है। सोनी ने करोना की मौजूदा स्थिति का जायज़ा लेते बताया कि करोना केस 50 प्रतिशत से ज़्यादा कम गए हैं और मौत दर में भी काफ़ी कमी आई है। सोनी ने कहा कि जहाँ पहले श्री गुरु नानक देव अस्पताल में 1100 के करीब करोना के मरीज़ दाख़िल थे वह कम होकर केवल 325 रह गए हैं। सोनी ने बताया कि मौजूदा समय गुरू नानक देव अस्पताल में ब्लैक फंगज के 11 मरीज़ दाख़िल हैं और उनका इलाज किया जा रहा है। सोनी ने सिवल सर्जन को निर्देश दिए कि जिले में करोना की टेस्टिंग बढाई जाये।
सोनी ने बताया कि पूरे पंजाब में अब तक तीन मैडीकल कालेजों और 4 सरकारी लैबोरेटरियाँ में 7260286 करोना के टैस्ट हो चुके हैं जिनमें से मैडीकल कालेज अमृतसर में 2033178, पटियाला मैडीकल कालेज 2395518, फरीदकोट 1875827, लुधियाना 312321, जालंधर 214199, एफ: एस:एल मुहाली 221022 और पी:बी:टी मोहाली में 208221 टैस्ट किये गए हैं, जिनमें से 324147 केस पाजटिव पाए गए हैं और अब तक 5030 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है।
प्रैस पत्रकारों के सवाल के जवाब में सोनी ने बताया कि जिले में अभी भी लिए गए सैंपलो में से 8 प्रतिशत से ज़्यादा केस पाजटिव आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि करोना केस घटने के साथ ही दुकानदारों को ओर रियाएत दीं जाएंगी। एक ओर सवाल के जवाब में सोनी ने बताया कि ब्लैक फंगस के मरीजों का इलाज चल रहा है और ज़रूरत मुताबिक उनको वैक्सीन भी सरकार की तरफ से मुहैया करवाई जा रही है। सोनी ने बताया कि केंद्र सरकार की तरफ से करोना की जितनी भी वैक्सीन भेजी जा रही है वह सभी सरकारी अस्पतालों और अलग अलग स्थानों पर कैंप लगा कर लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। सोनी ने एक ओर सवाल के जवाब में कहा कि सरकार की तरफ से जो भी वैक्सीन प्राईवेट अस्पतालों को दी गई थी वह वापस ले ली गई है। सोनी ने लोगों से अपील करते कहा कि सेहत विभाग की तरफ से जारी हिदायतें की पालना को यकीनी बनाने तो ही हम इस लड़ाई को जीत सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग के साथ ही करोना के मामलों में काफ़ी कमी आई है और यदि लोग ख़ुद ही अहतियात रखेंगे तो इस महामारी पर काबू पाया जा सकता है।


Spread the love
RELATED ARTICLES
Share
Web Poll

क्या सरकार दवारा जरुरतमंद परिवारों तक स्कीमो व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ?

YES/ हां
NO/ नही

Weather
Amritsar,
92°
Haze
05:2419:35 IST
Feels like: 100°F
Wind: 7mph E
Humidity: 48%
Pressure: 29.51"Hg
UV index: 9
11 am12 pm1 pm2 pm3 pm
95°F
97°F
98°F
100°F
100°F
ThuFriSatSunMon
101°F / 82°F
102°F / 82°F
100°F / 81°F
105°F / 82°F
106°F / 84°F
Hot News
POPULAR NEWS
Ads