भाजपा ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, कई कांग्रेसी दिग्गजों ने थामा कमल

Spread the love

 

 कांग्रेस सहित अलग-अलग संगठनों के नेता बीजेपी में हुए शामिल

चंडीगढ़/अमृतसर: 9 जून (राजिंदर धानिक   ) :  आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा पंजाब को मज़बूती और लोगों के बीच एक मजबूत बढ़े जनाधार को देखकर कांग्रेस सहित विभिन्न संगठनों के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। आज गुरदासपुर और मजीठा विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस पार्टी के दो वरिष्ठ नेता अपने साथियों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। इस अवसर पर उनके साथ कई अन्य संगठनों के नेताओं ने भाजपा का कमल थामा। इन सभी को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने चंडीगढ़ स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी में शामिल किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. नरिंदर सिंह, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजेश बागा, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भानु प्रताप भी उपस्थित थे। प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में शामिल होने पर शुभकमनाएं देते हुए कहाकि ये सभी भजर्तीय जनता पार्टी की जन-हितैषी नीतियों और पारदर्शी कार्यों को देखते हुए भाजपा में शामिल हुए हैं।

                जीवन गुप्ता ने कहाकि आज रंगरेटा यूथ एकता के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह, वाल्मीकि आदि आदि धर्म समाज के मोहन सभरवाल, रंगरेटा यूथ एकता पंजाब के सदस्य सेवा सिंह, कांग्रेस पार्टी गुरदासपुर के महासचिव मंजीत सिंह, कांग्रेस पार्टी हल्का मजीठा अमृतसर के उपाध्यक्ष संदीप सिंह, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार पंजाब के जनरल निदेशक कुलदीप सिंह, अपने सहयोगियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने इन सभी को पार्टी में शामिल करवाया है। उन्होंने कहाकि इन सभी को पार्टी में बनता इनका पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहाकि यह सभी जनता के साथ जुड़े हुए नेता हैं और जनता की मुश्किलों को भली-भांति जानते हैं। उन्होंने कहाकि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और इस संगठन में कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाता है। यहाँ पर कोई भी कार्यकर्त्ता अपनी मेहनत से किसी भी पद तक पहुँच सकता है। गुप्ता ने कहाकि भाजपा एस.सी. मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव संतोख सिंह गुमटाला एवं भाजपा एस.सी. मोर्चा पंजाब के उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह गिल की प्रेरणा से ए सभी भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहाकि यह सभी पार्टी की विचारधारा तथा नीतियों को जनता तक पहुँचा कर पार्टी को और मज़बूत करेंगें। उधर भाजपा में शामिल हुए सभी नए सदस्यों ने पार्टी लीडरशी का धन्यवाद करते हुए पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर कुलबीर सिंह आशु अंबा ब्यास जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा आदि भी इस अवसर पर उपस्थित थे।


Spread the love
RELATED ARTICLES
Share
Web Poll

क्या सरकार दवारा जरुरतमंद परिवारों तक स्कीमो व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ?

YES/ हां
NO/ नही

Weather
Amritsar,
92°
Haze
05:2419:35 IST
Feels like: 100°F
Wind: 7mph E
Humidity: 48%
Pressure: 29.51"Hg
UV index: 9
11 am12 pm1 pm2 pm3 pm
95°F
97°F
98°F
100°F
100°F
ThuFriSatSunMon
101°F / 82°F
102°F / 82°F
100°F / 81°F
105°F / 82°F
106°F / 84°F
Hot News
POPULAR NEWS
Ads