कांग्रेस को लगा झटका, काऊंसलर पिंकी देवी और प्रधान रामबली साथियों सहित आप में शामिल

Spread the love

 

पंजाब की ख़ुशहाली के लिए एक नयी शुुरूआत की:-पूर्व IG कुंवर विजय प्रताप सिंह

अमृतसर 23 जून (पवित्र जोत) : आम आदमी पार्टी को उस समय पर भारी बल मिला जब पूर्व IG कुंवर विजय प्रताप सिंह (IPS) की अगवायी में हरपाल सिंह भाला के प्रयासों से अमृतसर हलका उत्तरी की वार्ड नंबर 15 से काऊंसलर पिंकी देवी और प्रधान रामबली जो कि आज साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इस मौके पत्रकारों के साथ बात करते कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहा कि हम राजनीति करने नहीं बल्कि वह सरबत के भले और पंजाब की ख़ुशहाली के लिए एक नयी शुुरूआत की है, जिससे पंजाब चढ़ती कला में रहे। उन्होंने कहा कि यदि पंजाब की धरती पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को इंसाफ़ नहीं मिल सका तो आम व्यक्ति के क्या हलात होंगे। पूर्व अधिकारी ने कहा कि गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी मामलो की जांच करना मेरी ज़िंदगी का अहम केस था, परन्तु जब दोषी ही सरकार को दिशा निर्देश दे रहे हैं तो पंजाब के लोगों को क्या इंसाफ़ मिलना था। उन्होंने कहा जब जांच रिपोर्ट फरीदकोट की अदालत में कार्यवाही अधीन थी तो चण्डीगढ़ से फ़ैसले क्यों करवाए गए? हाईकोर्ट में केस की सुनवाई वाले दिन पंजाब के एडवोकेट जनरल छुट्टी पर चले गए। यह सब सत्ताधारियों और साजिशकारों की मिलीभुगत के कारण हुआ है। कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहा कि केजरीवाल की दिल्ली सरकार ने लोगों की भलाई के लिए शानदार काम किये हैं और वह भी चाहते हैं कि पंजाब के लोग भी राज्य में राजनैतिक क्रांति लायेंगे जिसको सारा भारत देखेगा। इस गौतम, रत्न लाल,रमन कुमार, अलख राम मास्टर, रणजीत कुमार, ,पुनीत शर्मा,महेश आदि मौजूद थे।


Spread the love
RELATED ARTICLES
Share
Web Poll

क्या सरकार दवारा जरुरतमंद परिवारों तक स्कीमो व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ?

YES/ हां
NO/ नही

Weather
Amritsar,
92°
Haze
05:2419:35 IST
Feels like: 100°F
Wind: 7mph E
Humidity: 48%
Pressure: 29.51"Hg
UV index: 9
11 am12 pm1 pm2 pm3 pm
95°F
97°F
98°F
100°F
100°F
ThuFriSatSunMon
101°F / 82°F
102°F / 82°F
100°F / 81°F
105°F / 82°F
106°F / 84°F
Hot News
POPULAR NEWS
Ads