मोदी द्वारा दिए मंत्र नेशन फर्स्ट व खुद भी ऑलवेज फर्स्ट के साथ आगे बढ़ना ही हमारा लक्ष्य: अश्वनी शर्मा

Spread the love

 

भाजपा नेताओं के साथ मिलकर अश्वनी शर्मा मोदी द्वारा की गई ‘मन की बात’ कार्यक्रम में हुए शामिल

चंडीगढ़/अमृतसर: 25 जुलाई (राजिंदर धानिक ): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के संस्करण के जरिये देश की जनता को संबोधित कर उनसे किए गए सीधे संवाद को सुनने के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा लुधियाना भाजपा के नेताओं के साथ अपने घर में एकत्रित हुए। इस अवसर पर अश्वनी शर्मा के साथ जिला भाजपा अध्यक्ष पुष्पिन्दर सिंगल, प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता, राजेश बागा, प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी, प्रदेश प्रवक्ता अनिल सरीन आदि उपस्थित थे।
अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर टोक्यो ओलम्पिक्स में भारतीय खिलाड़ियों को भारत के लिए पदक जीतने पर बधाई देते हुए कहाकि आइए हम सब मिलकर ओलम्पिक में भाग लेने गए अपने सभी खिलाड़ियों को का हौसला बढ़ाएँ और अपनी शुभकामनाएँ दें ताकि वो भारत के लिए और पदक जीत कर विश्व में भारत का नाम रोशन करें।
अश्वनी शर्मा ने ‘कारगिल विजय दिवस’ पर देश के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले भारत माता के वीर सपूतों को नमन करते हुए कहाकि भारतीय सेनाओं का लोहा पूरा विश्व मानता है और इसी साहस और वीरता का प्रतीक है कारगिल में हुआ युद्ध, जिसमें हमारे पंजाब के कई वीर सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की आन-बान-शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को पाकिस्तान को शिकस्त देकर उनके कब्जे वाली चोटियों पर फहराकर बरकरार रखा। देश सदा उनका ऋणी रहेगा। उन्होंने सभी आह्वान किया कि 26 जुलाई को हम सब मिलकर कारगिल के उन वीरों को नमन करें।
अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर कहाकि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो देश की जनता से सीधे संवाद करते हैं, आज से पहले किसी भी प्रधानमंत्री ने ऐसा कभी नहीं किया। उन्होंने कहाकि हम सब को मिलकर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए संदेश को मुख्य रख कर अपनी तथा अपने समाज की रक्षा करनी चाहिए।


Spread the love
RELATED ARTICLES
Share
Web Poll

क्या सरकार दवारा जरुरतमंद परिवारों तक स्कीमो व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ?

YES/ हां
NO/ नही

Weather
Amritsar,
92°
Haze
05:2419:35 IST
Feels like: 100°F
Wind: 7mph E
Humidity: 48%
Pressure: 29.51"Hg
UV index: 9
11 am12 pm1 pm2 pm3 pm
95°F
97°F
98°F
100°F
100°F
ThuFriSatSunMon
101°F / 82°F
102°F / 82°F
100°F / 81°F
105°F / 82°F
106°F / 84°F
Hot News
POPULAR NEWS
Ads