लोगों की मुश्किलों को देखते भाजपाईयो ने नगर निगम का दफ़्तर घेरकर किया रोश प्रदर्शन

Spread the love

कैप्टन -सिद्धू और मेयर के ख़िलाफ़ की नारेबाज़ी
शहर की मुश्किलें हल न हुई तो जारी रखेंगे प्रदर्शन:सुरेश महाजन
अमृतसर,3 अगस्त (राजिंदर धानिक)- पिछले करीब चार सालों से नगर निगम की कारगुज़ारी को घटिया इकरार देते हुए पंजाब सरकार, मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह, कांग्रेस के पंजाब प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और  मेयर करमजीत सिंह रिंटू के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की गई। प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में तैनात पुलिस की तरफ से भाजपा नेताओं और वर्करों को बाहर वाले मुख्य गेट पर बैरीगेट लगा कर रोक दिया गया। लोकतंत्र राज में अपनी आवाज़ बुलंद करने और वर्करों के जोश के चलते बैरीगेट और मुख्य गेट को खुलवाया गया। नेताओं और वर्करों ने इमारत के मुख्य गेट की सीढ़ियाँ के आगे करीब 1 घंटे धरना दिया। दफ़्तर में मेयर और कमिशनर की ग़ैर हाज़री के चलते निगम अधिकारी रजिन्दर शर्मा को माँग पत्र सौंपा गया।
भाजपा शहरी के ज़िला प्रधान सुरेश महाजन,रजेश हनी,रकेश गिल,अनुज सिक्का,सुखविन्दर सिंह पिंटू ने कहा कि गुरू नगरी के लोगों ने साल 2017 नगर निगम मतदान दौरान कांग्रेस को मौका दिया था। निगम हाऊस के मेयर करमजीत सिंह रिंटू शहरवासियो को सहूलतें देने में पुरी तरह फेल रहे हैं। करोड़ों के काम कराने की झूठी बियानबाज़ी की जा रही है। शहर में केंद्र की भाजपा सरकार की तरफ से जारी स्कीमों और योजनाएँ के अंतर्गत ही काम किये जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हज़ारो ज़रूरतमन्द परिवारों को कच्ची छत और घरों को पक्के करने के लिए पैसे दिए जा रहे हैं। कांग्रेस राज्य के दौरान नगर निगम में भ्रिशटाचार का बोलबाला बढ़ा है, कई काऊंसलर की तरफ से आधिकारियों के पास से हिस्सों की माँग की जा रही है। मिलीभुगत के चलते शहर में पूरी तेज़ी के साथ नाजायज निर्माणऔर नाजायज कब्जों की भरमार है। विकास नाम की कोई चीज़ नज़र नहीं आ रही।  उन्होंने ने कहा कि अगर शहर निवासियों की सहूलतें की तरफ अब भी ध्यान न दिया गया तो पंजाब सरकार,मेयर,कांग्रेसी कौंसलरो और निगम प्रसासन को जगाने के लिए इसी धरने प्रदर्शन किये जाएंगे।
प्रदर्शन के दौरान रजेश कंधारी, हरविन्दर संधू,मानव तनेजा,गौतम अरोड़ा,कपिल शर्मा, सुशील देवगन,बलदेव राज, डा.राम चावला,सरबजीत सिंह सेंटी,रणजीत सिंह दोसांझ,डा.रकेश शर्मा, नरिंद्र गोल्डी, शरुती विज्ज,अविनाश शैल्ला,राहुल महेशवरी,अरविंद शर्मा, डिंपी,  पवित्रजोत वड़ैच,राजन, रामपाल,  किशोर रैना,अनमोल पाठक, चरनजीत सिंह चन्नी, बलविन्दर बोबी,संजीव कुमार सहित ओर कई भाजपा नेता और वर्कर मौजूद थे।


Spread the love
RELATED ARTICLES
Share
Web Poll

क्या सरकार दवारा जरुरतमंद परिवारों तक स्कीमो व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ?

YES/ हां
NO/ नही

Weather
Amritsar,
92°
Haze
05:2419:35 IST
Feels like: 100°F
Wind: 7mph E
Humidity: 48%
Pressure: 29.51"Hg
UV index: 9
11 am12 pm1 pm2 pm3 pm
95°F
97°F
98°F
100°F
100°F
ThuFriSatSunMon
101°F / 82°F
102°F / 82°F
100°F / 81°F
105°F / 82°F
106°F / 84°F
Hot News
POPULAR NEWS
Ads