पंजाब की आर्थिकता को आगे बढ़ाना और उसे मज़बूत करना भाजपा का प्रथम लक्ष्य: अश्वनी शर्मा

Spread the love

 

 

शैलर एसोसिएशनों के पदाधिकारियों ने अश्वनी शर्मा का किया धन्यवाद

 

चण्डीगढ़/अमृतसर: 14 अक्तूबर (राजिंदर धानिक  ) : पंजाब भर के अलग-अलग हिस्सों से आए शैलर एसोसिएशनो के पदाधिकारियों ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी, पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात कर शैलरों को चलाने में दरपेश आ रही मुश्किलों का हल पहल के आधार पर करवाने के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा, राजेश बाघा, दयाल सिंह सोढ़ी, ऍफ़.सी.आई. के मेंबर जीवन गर्ग आदि भी उपस्थित थे।

                शैलर मालिकों ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को अपनी समस्याओं से अवगत करवाते हुए कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से करीब एक महिना पहले शैलरों के लिए नए विशेष नियम जारी किए गए थे, जिसके चलते शैलर मालिकों को मिलिंग तथा प्रोसेसिंग में बहुत परेशानियाँ आ रही थीं। उन्होंने कहा कि नए नियमों के कारण हमे बहुत जयादा आर्थिक नुक्सान हो रहा था और जल्द ही शैलर बंद करने की नौबत आ सकती थी। इस मामले को लेकर हमारे द्वारा विभिन्न प्लेटफार्म पर अपनी मुश्किलें रखी गईं, लेकिन कोई हल नहीं निकला। आखिरकार इस मामले को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के समक्ष रखा गया, जिन्होंने इस मामले को केंद्र सरकार से बातचीत कर फ़ौरन हल करवाने का आश्वासन दिया और उन्होंने केंदीय मंत्री पियूष गोयल से इस मामले में बातचीत कर लगाए गए इन नए नियमों को फ़ौरन वापिस करवाया। इसके लिए आज पंजाब भर से आई शैलर एसोसिएशनो द्वारा केंद्र सरकार तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का धन्यवाद किया गया है।

                अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर उपस्थित शैलर एसोसिएशन के पदाधिकारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक ही लक्ष्य है और वो है ‘सभी का साथ और सभी का विकास’ तथा देश को विश्व-गुरु तथा विश्व शक्ति बनाना। इसके चलते उसे देश की हर इंडस्ट्री तथा हर आदमी का साथ जरुरी है। उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी के बाद 70 वर्ष से ऍफ़.सी.आई. तथा शैलर वालो को जो समस्याएं आती रही हैं, उन्हें दूर करने में समय लगता है। केंद्र की भाजपा सरकार का सात वर्षों का अगर रिपोर्ट-कार्ड देखा जाए तो सभी को देश के हुआ हर तरफ विकास स्पष्ट दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं कि हर पंजाब के कारोबार का विकास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं हर पंजाब वासी का केंद्र सरकार के सामने वकील हूँ और पंजाब की समस्याओं को हल करवाना मेरा प्रथम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हमारा सभी का फर्ज है कि पंजाब की आर्थिकता को आगे बढ़ाया जाए और उसे मज़बूत किए जाए। भाजपा हर व्यक्ति और उद्योगपति की मुश्किल समझती है और से हल करवाना हमारा पहला कर्तव्य है। इसी के चलते जब शैलर मालिकों द्वारा इस मामले को हमारे समक्ष उठाया गया तो हमारे द्वारा इसे पहल के आधार पर हल करवाया गया। ताकि पंजाब का बर्बाद हो रहा उद्योग तथा व्यापारी को राहत मिल सके।


Spread the love
RELATED ARTICLES
Share
Web Poll

क्या सरकार दवारा जरुरतमंद परिवारों तक स्कीमो व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ?

YES/ हां
NO/ नही

Weather
Amritsar,
92°
Haze
05:2419:35 IST
Feels like: 100°F
Wind: 7mph E
Humidity: 48%
Pressure: 29.51"Hg
UV index: 9
11 am12 pm1 pm2 pm3 pm
95°F
97°F
98°F
100°F
100°F
ThuFriSatSunMon
101°F / 82°F
102°F / 82°F
100°F / 81°F
105°F / 82°F
106°F / 84°F
Hot News
POPULAR NEWS
Ads