सरकार की नीतियाँ से दुखी सफ़ाई -सिवरेज कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

Spread the love

चन्नी,सोनी,डा.वेरका के साथ की बैठक हुई बे-नतीजा -विनोद बिट्टा
सोमवार से हड़ताल और जाएंगे कर्मचारी -सुरिन्दर टोना
अमृतसर,4 दिसंबर (राजिंदर धानिक)- पंजाब सरकार के मुख्य नेताओं की तरफ से नगर निगम के सफ़ाई और सिवरेज कर्मचारियों की माँगों को अनदेखा करने के विरोध में नगर निगम अमृतसर की तरफ से रोष प्रदर्शन किया गया। पंजाब सरकार के ख़िलाफ़ जम कर नारेबाज़ी करते सफ़ाई मज़दूर फैडरेशन पंजाब के प्रधान विनोद बिट्टा चेयरमैन सुरिन्दर टोना ने कहा कि सफ़ाई और सिवरेज कर्मचारियों ने माँगों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी, उप मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी,कैबिनेट मंत्री डा.राज कुमार वेरका सहित विभाग के उच्च आधिकारियों के साथ बैठक करने के बावजूद कर्मचारियों की माँगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। सरकार की तरफ से बार -बार टाल -मटोल की नीति के चलते कर्मचारियों में भारी रोष पाया जा रहा है। कर्मचारियों की माँगों की आवाज़ सरकार के कानों तक पहुँचाने के लिए सोमवार से अनिश्चित समय की हड़ताल करने का फ़ैसला लिया गया है। बिट्टा,टोना ने कहा कि कर्मचारी सरकार की बुरी नीतियों के चलते सरकार के ख़िलाफ़ रोष प्रर्दशन ,धरने और संघर्ष करन के लिए मजबूर है। सरकार के बहानों से दुखी होकर पंजाब की नगर निगम सफ़ाई कर्मचारियों 6दिसंबर 2021 दिन सोमवार से हड़ताल करने का ऐलान किया गया है। जिस दौरान अलग -अलग शहरों में सरकार के ख़िलाफ़ रोष प्रर्दशन और धरने करते नेताओं के पुतले फूँके जाएंगे।
इस मौके पर केवल कुमार,कस्तूरी लाल, बलविन्दर बिल्लू,सुरिन्दर,हैपी, विजय कुमार,अशवनी कुमार, रिशी कुमार, विकी गिल अशोक,दीपक गिल,जॉर्ज गिल, नरेश कुमार,रत्न सिंह,कुलवंत सिंह,अजय भट्टी,जसविन्दर सिंह,रकेश लाली आदि मौजूद थे।


Spread the love
RELATED ARTICLES
Share
Web Poll

क्या सरकार दवारा जरुरतमंद परिवारों तक स्कीमो व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ?

YES/ हां
NO/ नही

Weather
Amritsar,
92°
Haze
05:2419:35 IST
Feels like: 100°F
Wind: 7mph E
Humidity: 48%
Pressure: 29.51"Hg
UV index: 9
11 am12 pm1 pm2 pm3 pm
95°F
97°F
98°F
100°F
100°F
ThuFriSatSunMon
101°F / 82°F
102°F / 82°F
100°F / 81°F
105°F / 82°F
106°F / 84°F
Hot News
POPULAR NEWS
Ads