मुम्बई को केरोना कैपिटल बनाने व नोसिखिया व असफलतम मुख्यमंत्री देने वाली शिव सेना किस मुँह से सोनू सूद पर कटाक्ष कर रही हैं: तरुण चुघ

Spread the love

अमृतसर, 7 जून (पवित्रजोत): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुघ ने बॉलिवुड के प्रसिद्ध कलाकार पर शिव सेना के मुख्यपत्र सामना में भद्दी टिपण्णी करने का विरोध करते हुऐ कहा कि भारत की वित्तिय कैपिटल मुम्बई को केरोना कैपिटल बनाने वाले व नोसिखिया व असफलताम मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे देने वाली पार्टी कांग्रेस व शिव सेना गठजोड़ किस मुंह से बिना स्वार्थ, बिना भेदभाव के गरीब असहाय लोगो की सेवा करने वाले सोनू सूद पर भद्दी टिपण्णी व कटाक्ष कर सकती हैं।
चुघ ने शिव सेना की पत्रिका सामना में बॉलीवुड के एक्टर व पंजाब के पुत्र सोनू सूद पर घटिया शब्दावली की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जिन्होंने अपनी ना समझी से भारत की वित्तीय राजधानी मुम्बई व पूरे महाराष्ट्र को केरोना के राक्षश के हवाले कर दिया हॉस्पिटल में जगह नही है कोई सुविधा नही है। सरकारी तंत्र असफल हुआ है गत 60 दिनों में मुख्यमंत्री अपने आवास से नही निकल रहे हैं। हॉस्पिटलो में मृत लोगो के साथ एक ही बिस्तर पर मरीज रखे हुए की फ़ोटो वीडियो जनता सोशल मीडिया पर डाल रही है व मुख्यमंत्री जी अपने आवास में आराम फरमा रहे हैं। प्रवासी श्रमिक सड़को पर असहाय व अधीर हो रहे हैं ऐसे में दूसरी ओर केरोना महामारी में जान जोखिम में डाल कर खुद से पैसे लगाने व जन सेवा करने वाले बॉलीवुड स्टार सोनू सूद मसीह व प्ररेणा स्त्रोत बन कर उबर रहे हैं उनके द्वारा पंजाब की रिवायत “लंगर व सेवा” से महामारी से त्रस्त जनता को राहत मिल रही है और सेवा करने वाले पंजाब के पुत्र पर शिव सेना आने अखबार में भद्दी व घटिया टिपणी कर ऐसे खतरनाक जोखिम भरे समय मे सेवा कर रहे केरोना वॉरियर्स का अपमान व लाखो सेवा करने वालो का मन तोड़ रही है।
चुघ ने कहा कि आपसी राजनैतिक खींचतान व बंदरबांट की लड़ाई में व्यस्त कांग्रेस, शिव सेना व एन.सी.पी. गढ़जोड महाराष्ट्र को राजनैतिक को उथल पुथल में उलझा कर रखा है। चुघ ने कहा कि महाराष्ट्र को महामारी के सहारे छोड़ने वाले सत्ताधारी नेताओ उल्टा सेवा कार्य मे जुटे सोनू सूद जैसे लोगो द्वारा मुम्बई में फसे हुए लाखो लोगो तक राहत पहुंचाना, घर भेजने का प्रबंध में प्रयास करना, उन्हें भोजन खिलाना, होंसला देना और ज्यादा से ज्यादा लोगो को सेवा में जोड़ना प्रेरित करना सराहनीय व महात्मा जैसा सराहनीय कार्य है।


Spread the love
RELATED ARTICLES
Share
Web Poll

क्या सरकार दवारा जरुरतमंद परिवारों तक स्कीमो व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ?

YES/ हां
NO/ नही

Weather
Amritsar,
92°
Haze
05:2419:35 IST
Feels like: 100°F
Wind: 7mph E
Humidity: 48%
Pressure: 29.51"Hg
UV index: 9
11 am12 pm1 pm2 pm3 pm
95°F
97°F
98°F
100°F
100°F
ThuFriSatSunMon
101°F / 82°F
102°F / 82°F
100°F / 81°F
105°F / 82°F
106°F / 84°F
Hot News
POPULAR NEWS
Ads