किसानों के मामले में दोहरे मापदंड अपना रहे अमरिंदर : तरुण चुघ

Spread the love

 

अमृतसर, 1 फ़रवरी (पवित्र जोत) – भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह किसानों के मामलों में दोहरे मापदंड अपना रहे हैं।

चुघ ने एक बयान में बताया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह किसानों के नाम पर दीप सिद्धू और लक्खा सिधाना जैसे असामाजिक तत्वों का समर्थन कर रहे हैं। ये अमरेन्द्र सिंह की पंजाब के लोगों को मूर्ख बनाने और अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने की सस्ती कोशिश है।

सेना को लेकर मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया करते हुए चुघ ने कहा कि आप्रेशन ब्ल्यू स्टार के दौरान आर्मी के इस्तेमाल किए जाने में कांग्रेस की भूमिका को बुलाया नहीं जा सकता।

चुघ ने कहा कि अमरिंदर सिंह उसी पार्टी से हैं, जो भारतीय सेना की बड़ी उपलब्धियों पर सवाल खड़े करती है। चुघ ने कहा कि उनके तत्कालीन कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू ने सेना की कार्रवाइयों की निंदा की, लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस बारे कुछ नहीं कहा।

चुघ ने अमरिंदर सिंह को अपने तुच्छ राजनीतिक स्वार्थ के लिए सेना को घसीटने की कोशिशों को बंद करने के लिए कहा तथा कहा कि वे अपने वह वादे पूरे करें जो उन्होंने गुटका साहिब हाथ में लेकर पंजाबियों से किए थे। उन्होंने कहा कि पंजाबियत को लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह की बयानबाजी खोखली है, क्योंकि सतलुज यमुना लिंक नहर को खोदने के दौरान इंदिरा गांधी को खुश करने के लिए उनकी भूमिका को सभी जानते हैं। उन्हें पंजाब की शांति और प्रगति के लिए कार्य करना चाहिए।


Spread the love
RELATED ARTICLES
Share
Web Poll

क्या सरकार दवारा जरुरतमंद परिवारों तक स्कीमो व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ?

YES/ हां
NO/ नही

Weather
Amritsar,
92°
Haze
05:2419:35 IST
Feels like: 100°F
Wind: 7mph E
Humidity: 48%
Pressure: 29.51"Hg
UV index: 9
11 am12 pm1 pm2 pm3 pm
95°F
97°F
98°F
100°F
100°F
ThuFriSatSunMon
101°F / 82°F
102°F / 82°F
100°F / 81°F
105°F / 82°F
106°F / 84°F
Hot News
POPULAR NEWS
Ads